हॉर्टिकल्चर के कार्यों पर डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का: 179 पार्कों में होगी मेंटेनेस, निगम ने टेंडर किए जारी Newshindi247

हॉर्टिकल्चर के कार्यों पर डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का: 179 पार्कों में होगी मेंटेनेस, निगम ने टेंडर किए जारी Letest Hindi News

करनाल3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शहर के 179 पार्कों की नगर निगम मेंटेनस कराएगा। पार्कों में हरे भरे रहने वाले नए फूल-पौधे लगाए जाएंगे और झूले व ओपन जिम की मरम्मत कराई जाएगी। हॉर्टिकल्चर के कार्यों पर डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का बजट खर्च होगा, जबकि झूले व ओपन जिमों की मरम्मत के लिए पार्कों का सर्वे कराकर बजट एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। लोगों को सुबह-शाम को सैर-सपार्ट में सुकून मिलेगा। नगर निगम की ओर से शहर की पार्कों का रखरखाव के लिए पार्कों को तीन जोन में बांटा गया है। निगम ने पार्कों के उचित रखरखाव के लिए कार्य शुरू कर दिया है। जोन-1 में वार्ड नंबर 7, 8 व 10 के पार्कों को लिया गया है। जोन 1 में करीब 65 मौजूद पार्क हैं, इनकी मेंटेनस पर नगर निगम अनुमानित 57 लाख रुपए की राशि खर्च करेगा। जोन-2 में वार्ड नंबर-9 के पार्क तथा जोन-3 में वार्ड 11 से 20 के पार्क लिए गए हैं। जोन-2 में करीब 67 पार्क विद्यमान हैं, इनकी मेंटेनस पर अनुमानित 64 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। जोन-1 व 2 के पार्कों के संचालन व रख-रखाव का टेंडर लगा कर एजेंसी को एक वर्ष के लिए वर्क अलॉट किया गया है। जोन-3 में करीब 47 पार्क पर अनुमानित 40 लाख रुपए निगम खर्च करेगा। इसके लिए चौथी बार टेंडर लगाया गया है। टेंडर हाेने तक जोन-3 के पार्कों की मेंटेनस का कार्य निजी एजेंसी को अलॉट होने तक, वह अपने मालियों, कर्मचारियों से देखरेख करवाएगा।

^जोन एक व दो के टेंडर हो गए हैं, जोन 3 के पार्कों के टेंडर होने तक नगर निगम के कर्मचारियों से देखरेख कराने और कर्ण पार्क के म्यूजिक फाउंटेन के रखरखाव व संचालन के लिए भी टेंडर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पार्कों में झूलों व ओपन एयर जिमों में कहां क्या काम होना है, इसकी जानकारी जुटाकर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। – अभिषेक मीणा, कमिश्नर नगर निगम करनाल।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-19 00:13:56

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed