किसी भी IAS को चंदा लेने का अधिकार नहीं: सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने एक बार फिर कानपुर देहात महोत्सव पर उठाया सवाल Newshindi247

किसी भी IAS को चंदा लेने का अधिकार नहीं: सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने एक बार फिर कानपुर देहात महोत्सव पर उठाया सवाल Letest Hindi News

कानपुर देहात8 घंटे पहले

6 फरवरी से 12 फरवरी को कानपुर देहात महोत्सव व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया था। जिसको लेकर लगातार भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले सवाल उठाते चले आ रहे हैं। जिसके चलते सांसद ने 1 मार्च को पत्र लिखकर जिला प्रशासन से 18 सवाल पूछे हैं। कहा कि किसी भी आईएएस को चंदा लेने का अधिकार नहीं है। ना ही किसी को वसूली करने का कोई अधिकार है।

सद्भावना समिति कानपुर देहात जिला पंचायत की बैठक में शिरकत करने सांसद देवेंद्र सिंह भोले पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को करने से पहले शासन की अनुमति लेनी चाहिए थी। शासन से अनुमति मिलने के बाद जितने भी जनप्रतिनिधि कानपुर देहात के हैं। चाहे वह किसी भी दल के हो। हमारी विचारधारा के हो या ना हो। उनके साथ बैठक होनी चाहिए थी। कार्यक्रम को कैसे बेहतर बनाया जाए। इस पर चर्चा होनी चाहिए थी।

सामाजिक कार्यक्रम के लिए है सद्भावना समिति

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कितने धन की आवश्यकता है। इसकी चर्चा भी सार्वजनिक तौर पर अधिकारियों के बीच में होनी चाहिए थी। अगर कोई भी कार्यक्रम करना ही था। तो आपके पास सामाजिक कार्यक्रम करने के लिए सद्भावना समिति है। सद्भावना समिति के माध्यम से कार्यक्रम करते और चंदा लेते। सीधे तौर पर किसी भी कार्यक्रम के लिए हम लोग चंदा लेने के अधिकारी नहीं हैं। इसलिए मैं उसका कड़ा विरोध करता हूं। इसीलिए मैंने जिला प्रशासन से सवाल पूछे हैं। सारी बात लिखी है। मैं इंतजार कर रहा हूं कि मेरे द्वारा भेजे हुए पत्र के सवालों के सारे जवाब मिले। उन्होंने कहा कि जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई जो भी संवैधानिक होगी। वह मैं करूंगा।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-18 15:21:39

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed