जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन: जी-20 में भारत की भूमिका व रणनीति पर चर्चा Newshindi247

जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन: जी-20 में भारत की भूमिका व रणनीति पर चर्चा Letest Hindi News

जालंधर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बाबा साहेब डाॅ. भीम राव अंबेडकर सरकारी काॅलेज में नेहरू युवा केंद्र की ओर से करवाए कार्यक्रम में गणमान्य।

नेहरू युवा केंद्र जालंधर, युवा मामले खेल मंत्रालय ने जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन भीम राव अंबेडकर सरकारी काॅलेज में किया। इसमें मुख्यातिथि डॉ. राजदीप सिंह आईएएस थे। युवा संसद का मुख्य विषय जी20 का विषय वसुधैव कुटुंबकम था। इस पर युवाओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत शबद गायन से हुई। इसके बाद विभिन्न वक्ताओं ने विचार रखे। डाॅ. राजदीप ने युवाओं को जी20 में भारत की भूमिका व रणनीति पर चर्चा की और युवाओं की राजनीति में योगदान पर विचार विमर्श करते हुए युवाओं को जी20 पर चर्चा करने के लिए प्रेरित किया।

नित्यानन्द यादव जिला युवा अधिकारी ने सभी का स्वागत किया और जिला स्तरीय युवा संसद का उद्देश्य बताया और जालंधर जिले से इस वर्ष युवा संसद में भागीदारी करने वाली जान्हवी अग्रवाल की प्रशंसा की। मंच संचालन दलविंदर दयालपुरी ने किया। एकता कला मंच ने संविधान विषय पर नुक्कड़ नाटक पेश कर सबको संविधान के बारे में बताया। इसके बाद मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया। इसके बाद जीनत खैरा सचिव जिला परिषद, एसडीएम बलबीर राज ने युवाओं को सभी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जीनत खैरा ने महिला सशक्तीकरण पर विचार रखें।

राष्ट्रीय युवा संसद में हिस्सा लेने गई जाह्नवी अग्रवाल व प्रगति शर्मा ने भी संसद के अनुभव रखें। इसके बाद प्रिंसिपल डाॅ. चंद्रकांता ने सभी का धन्यवाद किया। वक्ताओं में डॉ. हर्बलास हीरा, प्रो संदीप आहूजा, जसवीर सिंह संधू, प्रो सतपाल सिंह, जिला रोजगार दफ्तर से जसमीर सिंह, अजय अग्रवाल, लवली भल्ला, कीर्ति कांत, कमल किशोर, मंजीत सिंह, सुखविंदर सिंह व राष्ट्रीय स्वंयसेवक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-15 23:32:07

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed