रेप के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश: आगरा में लोगों ने 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर भूख हड़ताल की दी चेतावनी Newshindi247

रेप के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश: आगरा में लोगों ने 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर भूख हड़ताल की दी चेतावनी Letest Hindi News
आगराएक घंटा पहले
गिरफ्तारी न होने से लोगों ने नाराजगी जताई है।
आगरा के शाहगंज में 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। इससे क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में शासन-प्रशासन पर लोगों ने आरोप लगाया।
लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही थी, लेकिन 3 दिन बाद भी पुलिस अभी तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। समाज सेविका सावित्री चाहर ने बताया कि क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। चेतावनी देते हुए कहा है अगर 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो क्षेत्र की जनता के साथ धरना और भूख हड़ताल की जाएगी।
रेलवे लाइन पर बैठा था आरोपी
आपको बता दें कि थाना शाहगंज आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूर नगला पुलिया में एक मासूम बच्ची को दरिंदे ने अपना शिकार बना लिया था। वारदात को अंजाम रेलवे लाइन और तालाब के बीच बनी रेलवे की कोठरी के पास अंजाम दिया था। इस स्थान पर कोठरी बनी है वहां पर बच्ची शौच के लिए गई थी, जहां रेलवे लाइन पर बैठे दरिंदे ने मासूम को दबोच लिया था।
24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग
इस घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र जनता को हुई तो उन्होंने आगरा जगनेर रोड को जाम कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने आश्वासन दिया था कि 24 घंटे के अंदर शाहगंज पुलिस को गिरफ्तार कर लेगी, लेकिन 3 दिन तक गिरफ्तार न करने पर क्षेत्रीय लोगों में और उन्होंने एक बार फिर पुलिस को चेतावनी दी है। पुलिस को 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-16 08:20:31