पंजाब कांग्रेस ने AAP के एक साल को बताया छलावा: रोजगार, कानून व्यवस्था और सरकारी दावों का वीडियो से किया काउंटर Newshindi247

पंजाब कांग्रेस ने AAP के एक साल को बताया छलावा: रोजगार, कानून व्यवस्था और सरकारी दावों का वीडियो से किया काउंटर Letest Hindi News
चंडीगढ़4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की फाइल फोटो।
पंजाब कांग्रेस ने आज मान सरकार को रोजगार समेत कानून व्यवस्था और सरकारी नीतियों व दावों पर घेरा। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने CM भगवंत मान द्वारा 9 मार्च 2022 को 25 हजार सरकारी नौकरियां देने के दावे पर सवाल खड़ा किया। वड़िंग ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के कार्यकाल में ही इन 25 हजार सरकारी नौकरियों संबंधी प्रक्रिया को पूरा कर ली गई थी। 10 जुलाई 2022: CM मान के बदलाव की राजनीति के दावे के विपरीत मान से मिलने गए कुछ सिखों से मारपीट की एक वीडियो दिखाई गई।

CM पंजाब भगवंत मान की फाइल फोटो।
24 मई 2022: CM भगवंत मान द्वारा AAP के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला द्वारा विभाग में भ्रष्टाचार करने पर उन्हें बर्खास्त करने के दावे का काउंटर आरोपी विजय सिंगला के बर्खास्तगी के बावजूद विधानसभा कमेटियों की मीटिंग में शामिल होने की वीडियो दिखाकर किया गया।
13 मार्च 2022: CM पंजाब भगवंत मान की उस रैली की वीडियो दिखाई गई, जिसमें वह पंजाब के 22 लोगों की सिक्योरिटी हटाकर 403 पुलिसकर्मियों को पुलिस थाने में भेजने की बात कह रहे हैं। लेकिन इसके बाद 29 मई 2022 को एक खबर की टाइम लाइन के साथ मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या की वारदात होने बारे कहा गया। 12 मई 2022: CM मान के सिक्योरिटी स्टाफ द्वारा उनकी कार के चारों ओर सुरक्षा जैकेट समेत और कार के शीशों पर पर्दे लगे दिखाई दिए।
4 नवंबर 2022: AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल का वह बयान सुनाया गया, जिसमें वह पंजाब में AAP की सरकार बनने पर आमजन की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी होने का भरोसा दे रहे हैं। लेकिन सरकार बनने पर 23 फरवरी 2023 को जालंधर के नकोदर में कपड़ा कारोबारी भूपिंदर सिंह की हत्या का वीडियो सांझा किया गया। जबकि धमकियां मिलने पर उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। 10 मई 2022 को मोहाली के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर और 10 दिसंबर 2022 को तरनतारन के पुलिस थाने पर रॉकेट लाँचर से हमले की वीडियो के अंश सांझा किए गए। 15 मार्च 2022: जालंधर में आयोजित कबड्डी मैच के दौरान अज्ञात बदमाशों द्वारा कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की गोलियां मारकर हत्या का वीडियो दिखाया गया। 16 फरवरी 2023: अमृतसर के रानी के बाग में PNB बैंक में 22 लाख रुपए की लूट की वारदात और इसी दिन वारिस पंजाब के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों सहित पुलिसकर्मियों पर हमले की वीडियो सांझा कर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए गए। 27 जून 2022: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के उस बयान को सुनाया गया, जिसमें वह पंजाब में 16 नए मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव बारे बता रहे हैं। इसके अलावा AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब की 18 साल से अधिक आयु की प्रत्येक महिला-युवती को 1-1 हजार रुपए देने के दावे को सुनाया गया। साथ ही उनके उस दावे को भी सुनाया गया, जिसमें वह 1 अप्रैल 2022 के बाद पंजाब के किसी किसान को खुदकुशी नहीं करने देने का दावा कर रहे हैं। 12 जून 2022: पंजाब सरकार द्वारा मूंगी खरीद MSP पर ही शुरू करने के दावे के उलट 17 जून 2022 को उन किसानों की आपबीती सुनाई, जो कह रहे हैं कि सरकार फसल नहीं खरीद रही है और प्राइवेट लोगों द्वारा 3-4 हजार तक बिक्री खरीदी जा रही है। वीडियो के अंत में अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार खत्म कर 34 हजार करोड़ रुपए का बंदोबस्त होने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-16 14:07:15