पंजाब के शिक्षामंत्री बैंस की शादी 25 मार्च को: विवाह की रस्में नंगल के गुरुद्वारा साहिब में होंगी; IPS ज्योति यादव से बंधेंगे बंधन में Newshindi247

पंजाब के शिक्षामंत्री बैंस की शादी 25 मार्च को: विवाह की रस्में नंगल के गुरुद्वारा साहिब में होंगी; IPS ज्योति यादव से बंधेंगे बंधन में Letest Hindi News
लुधियाना43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस आईपीएस अफसर डॉ. ज्योति यादव से शादी करने जा रहे हैं।
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। बैंस पंजाब कैडर की ही IPS अफसर डॉ. ज्योति यादव के विवाह करेंगे। दोनों इसी महीने की 25 मार्च को नंगल के गुरुद्वारा साहिब में शादी करेंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बैंस की शादी में AAP के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
हरजोत बैंस की दुल्हन बनने जा रही डॉ. ज्योति यादव भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की 2019 बैच की अफसर है। उनका परिवार गुरुग्राम में रहता है। लुधियाना में ACP रह चुकी ज्योति यादव इस समय मानसा में एसपी हेडक्वार्टर के पद पर तैनात हैं। वहीं हरजोत सिंह बैंस रोपड़ जिले की आनंदपुर साहिब सीट से विधायक हैं। वह पंजाब की मौजूदा भगवंत मान सरकार में एजुकेशन महकमा संभाल रहे हैं। इससे पहले वह जेल मंत्री भी रह चुके हैं।

पेशे से वकील हैं बैंस
31 साल के हरजोत सिंह बैंस आम आदमी पार्टी (AAP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। वह AAP की पंजाब इकाई के पूर्व मुख्य प्रवक्ता भी रह चुके हैं। बैंस ने पिछले साल हुए चुनाव में पंजाब विधानसभा के स्पीकर रहे राणा केपी सिंह को 45,780 वोटों से हराया था।
पेशे से वकील बैंस ने बी.ए. एलएलबी (ऑनर्स) किया है। 2017 में बैंस ने लुधियाना जिले की साहनेवाल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन तब वह हार गए थे। 2022 के चुनाव में AAP ने उन्हें रोपड़ जिले की आनंदपुर साहिब सीट से चुनाव मैदान में उतारा।

कई राजनीतिक हस्तियां होंगी शामिल
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की शादी में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। इसमें AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के पूरे परिवार के साथ पहुंचने की उम्मीद है। बैंस दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के करीबी रहे हैं। खुद सिसोदिया इस समय जेल में है मगर उनका परिवार बैंस की शादी में आ सकता है। इसके अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ-साथ दिल्ली और पंजाब के दूसरे कई मंत्री भी उनकी शादी में पहुंचेंगे। इसको लेकर रोपड़ जिला प्रशासन सुरक्षा से जुड़े इंतजाम करने में जुट गया है।
इससे पहले पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत आम आदमी पार्टी (AAP) के कई विधायक सालभर के अंदर शादियां कर चुके हैं। भगवंत मान के अलावा शादी करने वाले AAP MLA की लिस्ट में संगरूर की विधायक नरिंदर कौर भराज और फिरोजपुर के विधायक रणवीर सिंह भुल्लर का नाम शामिल है। अब इस लिस्ट में हरजोत बैंस का नाम भी जुड़ने जा रहा है।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-19 01:52:55