हिमाचल में आज से बारिश-ओलावृष्टि: 10 जिलों में 4 दिन का येलो अलर्ट, 21 मार्च तक बादल बरसने की संभावना; बागवानों की चिंता बढ़ी Newshindi247

हिमाचल में आज से बारिश-ओलावृष्टि: 10 जिलों में 4 दिन का येलो अलर्ट, 21 मार्च तक बादल बरसने की संभावना; बागवानों की चिंता बढ़ी Letest Hindi News
- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Himachal Weather Forecast | Western Disturbance Active | Hailstorm And Thunderstorm Yellow Alert | Shimla Weather | Meteorological Center Shimla |
शिमलाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश में बीती शाम से ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज से अगले 4 दिन तक कुछेक स्थानों पर ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया। यह चेतावनी किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर सभी 10 जिलों को दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल मैदानी इलाकों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में 21 मार्च तक बारिश ओलावृष्टि का हो सकती है। 18 मार्च से मैदानी इलाकों में भी ओलावृष्टि हो सकती है। देर सांय भी शिमला में बारिश और कांगड़ा में ओलावृष्टि हुई। शिमला समेत मध्यम और अधिक ऊंचे क्षेत्रों में आज भी सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है।

सूखे से खेत में तबाह लहसुन की फसल (फाइल फोटो)
सेब बागवान चिंतित
मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने सेब किसानों-बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। प्रदेश में इन दिनों सेब की फ्लावरिंग हो रही है और किसानों की मटर व फूलगोभी फसल तैयार है। ओलावृष्टि से किसानों की नगदी फसलों को नुकसान होता है।
प्रदेश में पहले ही एक लाख हेक्टेयर से ज्यादा भूमि पर किसानों की फसलों को इस बार 95 करोड़ का नुकसान हो चुका है। अब किसानों को ओलावृष्टि के कारण नुकसान की चिंता सती रही है।
बारिश प्रदेश के लिए जरूरी
प्रदेश में इस बार सर्दियों में ही सूखे जैसे हालात बन गए हैं। बीते साल नवंबर और दिसंबर में भी सामान्य से 50 फीसदी तक कम बारिश हुई। इस साल एक जनवरी से 28 फरवरी के बीच भी 38 फीसदी कम और मार्च के पहले 15 दिन में भी 85 फीसदी कम बारिश हुई है। ऐसे में बारिश किसानों के लिए संजीवनी का काम करेगी।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-16 03:21:41