स्नेह मिलन के बहाने नए बीजेपी अध्यक्ष का शक्ति प्रदर्शन: शनिवार को संगठन के पहले कार्यक्रम मे सबको साथ लाकर दिखाई संगठन की ताकत Newshindi247

स्नेह मिलन के बहाने नए बीजेपी अध्यक्ष का शक्ति प्रदर्शन: शनिवार को संगठन के पहले कार्यक्रम मे सबको साथ लाकर दिखाई संगठन की ताकत Letest Hindi News

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • The Strength Of The Organization Was Shown By Bringing Everyone Together In The First Program Of The Organization On Saturday.

जोधपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पुष्प होली में महिला कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

भाजपा के होली स्नेह मिलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम के बहाने शनिवार को हुए कार्यकर्ता समागम में पुराने व नए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए पुष्पों की होली खेली। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत चंग की थाप पर कार्यकर्ताओं के संग झूमते दिखे। विधायक सूर्यकांता व्यास ने भी होली के गीत गाए।

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा के सान्निध्य में शनिवार को भाजपा संगठन का पहला कार्यक्रम था, जिसमें कार्यकर्ताओं की भी अच्छी संख्या नजर आई। कमला नेहरू नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर के केशव परिसर में आयोजित होली स्नेह मिलन कार्यक्रम के प्रारंभ में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और अतिथियों का तिलक व मौली बांधकर सत्कार किया।

जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, महामंत्री करणी सिंह खीची सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने शेखावत, पाली सांसद पीपी चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, महापौर वनिता सेठ, प्रतापपुरी महाराज, पूर्व सांसद जसवंतसिंह विश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, प्रमुख पूनाराम चौधरी, अमिता चौधरी, अतुल भंसाली, राजेंद्र बोराणा, मोहन सिंह भाटी, नरेंद्र कच्छवाह, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व विधायक जोगाराम पटेल, पूर्व विधायक शैतान सिंह, देहात उत्तर अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, देहात दक्षिण अध्यक्ष जगराम विश्नोई सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

वक्ताओं ने कहा-संगठन में ही शक्ति

सम्मान समारोह में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा ने स्वागत उद्बोधन दिया। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दी और कहा कि हर कार्यकर्ता भाजपा के लिए अहम है। अब कार्यकर्ता का दायित्व बढ़ गया है। उन्होंने भाजपा को अपना परिवार बताया और बधाई दी। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि संगठन ही शक्ति है। हर कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ काम करें। संगठन प्रभारी अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी ने संगठन की गतिविधियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने आभार व्यक्त किया।

मंच का संचालन जिला महामंत्री डाॅ. करणी सिंह खीची ने किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़े पर नाचते गाते रहे। महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री इंद्रा राजपुरोहित, प्रदेश संयोजक सोनिया रामचंदानी, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा शशिप्रकाश प्रजापत, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल, जगराम विश्नोई, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहनसिंह भाटी, नरेंद्र कच्छवाह, उपमहापौर किशन लड्डा, अतुल भंसाली, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, राजेंद्र पालीवाल, कमलेश पुरोहित, उपेंद्र दवे, नरेश सुराणा, जगदीश धानदिया, विजय राजोरिया, महेंद्रसिंह शेखावत, नाथूसिंह राठौड़, सीमा माथुर, जयप्रकाश राखेचा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

75 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का साफा, शॉल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मान

इससे पहले मंचासीन अतिथियों ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शेखावत ने सहित सभी अतिथियों ने अमृतकाल के इस स्वर्णिम वर्ष में भाजपा के वटवृक्ष रूपी 75 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का साफा, शॉल श्रीफल भेंट करके संगठन में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान किया। ख्याति प्राप्त नगाड़ा वादक और ड्रमर नाथूलाल सोलंकी ने समां बांध दिया। राजस्थानी साफों से सजी धजी उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी और होली के गीत सुनाए। राजस्थानी धुनों पर शहनाई की स्वरलहरियों ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर दिया। अनेक मंडल से कार्यकर्ता चंग लेकर नाचते गाते पहुंचे।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-19 00:58:46

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed