सिमडेगा की बेटी रोपनी का हॉकी टीम के नेशनल कैंप में ट्रायल के लिए सिलेक्शन, मिला आमंत्रण Newshindi247

सिमडेगा की बेटी रोपनी का हॉकी टीम के नेशनल कैंप में ट्रायल के लिए सिलेक्शन, मिला आमंत्रण Letest Hindi News
रविकांत साहू, सिमडेगा. सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में सिमडेगा की बेटी रोपनी चयन हुआ है. बता दें कि साई सेंटर बेंगलुरु में सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का 12 फरवरी से 26 मार्च तक राष्ट्रीय कैंप चल रहा है. कैंप में चयन के लिये सिमडेगा की बेटी रोपनी कुमारी को आमंत्रित किया गया है. बता दें कि इस राष्ट्रीय कैम्प में नेशनल टीम का सिलेक्शन होना है जो फिर मैच खेलने के लिए बाहर जाएगी.
रोपनी कुमारी को कैंप के लिए आमंत्रित किया
कैंप में हॉकी इंडिया ने हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह को पत्राचार कर सिमडेगा की हॉकी खिलाड़ी रोपनी कुमारी को कैंप के लिए आमंत्रित किया है. बता दें कि 20 मार्च से 26 मार्च तक बेंगलुरू में सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में चयन करने के लिए ट्रायल चलेगा. ट्रायल में सफल होने के बाद रोपनी का चयन राष्ट्रीय कैंप के लिये चयन हो सकता है.
कई पदक जीत चुकी है रोपनी
रोपनी कुमारी जिला के ठेठईटांगर प्रखंड के जामबाहर गांव की रहने वाली है. वर्ष 2017 से लगातार झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक जीत चुकी है. इस वर्ष गुजरात में आयोजित नेशनल गेम में भी झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है. पिछले माह आंध्रप्रदेश में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक विजेता झारखंड टीम की भी सदस्य थी.
बेहतर प्रदर्शन के बदौलत रोपनी को ट्रायल के लिए आमंत्रण
उक्त सभी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बदौलत रोपनी को कैंप के ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया है. मौके पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, हॉकी सिमडेगा के सुनील तिर्की, पंख्रासियू टोप्पो, कमलेश मांझी, कोच प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी, एक्शन किड़ो, करिश्मा परवार, प्रतिमा तिर्की, सुभिला मिंज, बसंत बा, बलबीर प्रसाद, वेद प्रकाश, सोहन बड़ाइक सहित हॉकी सिमडेगा और हॉकी झारखंड के सभी पदाधिकारियों ने रोपनी को शुभकामनाएं दी है.
Post Credit :- www.prabhatkhabar.com
Date :- 2023-03-16 14:08:59