हिसार में नगर निगम के बाहर धरने पर बैठा पार्षद: हाउस बैठक का किया बहिष्कार; लोग बोले- प्रशासन का समस्याओं पर ध्यान नहीं Newshindi247

हिसार में नगर निगम के बाहर धरने पर बैठा पार्षद: हाउस बैठक का किया बहिष्कार; लोग बोले- प्रशासन का समस्याओं पर ध्यान नहीं Letest Hindi News

हिसार सिटी28 मिनट पहले

हरियाणा के हिसार में नगर निगम की हाउस मीटिंग दूसरे दिन भी जारी है। वहीं वार्ड 14 के पार्षद अमित ग्रोवर ने हाउस की बैठक का बहिष्कार कर शहर की जनसमस्याओं को लेकर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान आमजन भी उनके साथ धरने पर बैठे। लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हाउस की मीटिंग में मुद्दे उठाते हुए पार्षद।

पार्षद अमित ग्रोवर ने कहा कि शहर के शांति नगर व विजय नगर की जन समस्याओं की ओर नगर प्रशासन का कोई ध्यान नही है। बाद में पीडब्लूडी अधिकारी धरने पर बैठे लोगों की समस्या सुनने के लिए मौके पर पहुंचे। बाद में धरना खत्म हो गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि विजय नगर में सीवरेज व्यवस्था चरमराई हुई है। सीवरेज का गंदा पानी घरों में जा रहा है। बच्चे बीमार हो रहे है।

धरने के दौरान नारेबाजी करते हुए शहरवासी।

धरने के दौरान नारेबाजी करते हुए शहरवासी।

पार्षद अमित ग्रोवर ने कहा कि शहर की व्यवस्था खराब है। लेकिन नगर प्रशासन का कोई ध्यान नही है। नगर निगम के हाउस की मीटिंग ही होती है धरातल पर कोई काम नही होता है। बीते साढ़े तीन साल से निगम की बैठकों में भाग ले रहे है। शहर की समस्याओं से जुड़े प्रस्ताव पास होते है लेकिन चंडीगढ नही भेजा जाता है। आज लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ जनता प्रस्ताव पास करेंगे।

वार्ड 20 से वीरेंद्र नरवाल ने कहा कि शहर की अलग अलग कॉलोनियां ने सीवरेज व्यवस्था,बेसहारा पशुओं की समस्या,सेक्टरों में कूड़े उठान की समस्या सहित अन्य समस्या को लेकर शहर के अलग अलग वार्डों से आज निगम में धरना देने पहुंच है।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-15 07:54:48

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed