सोलन BJP का सुक्खू सरकार पर पलटवार: प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. कश्यप बोले- अपनों को लाभ पहुंचाने को ताक पर रखे जा रहे नियम Newshindi247

सोलन BJP का सुक्खू सरकार पर पलटवार: प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. कश्यप बोले- अपनों को लाभ पहुंचाने को ताक पर रखे जा रहे नियम Letest Hindi News

सोलनएक घंटा पहले

सोलन में पत्रकारों से बातचीत करते डॉ. राजेश कश्यप।

भाजपा ने विभिन्न निगमों, बोर्ड व बैंकों में नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा है। गुरुवार को सोलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व विधानसभा चुनाव में सोलन से प्रत्याशी रहे डॉ. राजेश कश्यप ने कांग्रेस पर तंज कसे।

जो क्राइटेरिया पूरा नहीं करते, उन्हें नियुक्ति दी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की व्यवस्था परिवर्तन जनता के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं तथा अपने चेहते लोगों को एडजस्ट करने के लिए किया है, जिसका ताजा उदाहरण सोलन के जोगिन्द्रा को-ऑपरेटिव बैंक में देखने को मिला।

राजेश कश्यप ने कहा कि सरकार ने बैंक के निदेशकों के मनोनयन में नियमों को ताक पर रखा है। ऐसे लोगों को मनोनीत किया गया है, जो क्राइटेरिया भी पूरा नहीं करते हैं। ऐसे में सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा होता है।

सोलन में खाली पड़े पदों पर भर्ती करे सरकार
डॉ. कश्यप ने कहा कि सरकार की यह कार्यपद्धति ठीक नहीं है। 900 से अधिक संस्थान बंद कर दिए गए। जो संस्थान भाजपा सरकार ने जनता की सुविधा के लिए खोले थे, उन्हें बंद करके कांग्रेस व्यवस्था परिवर्तन तो नहीं, पर अव्यवस्था परिवर्तन अवश्य कर रही है।

राजेश कश्यप ने सोलन में खाली पड़े पदों को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि सोलन में प्रशासनिक अधिकारियों के कई पद खाली पड़े हैं, जिसके कारण सोलन शहर का विकास कार्य भी रुका हुआ है, उन्हें भरने पर सुक्खू सरकार ध्यान दे।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-16 10:13:49

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed