हमीरपुर की भरनाग पंचायत में खेल प्रतियोगिताएं: 8 से 14 साल के बच्चों और उनकी माताओं ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा, कॉलेज स्टूडेंट्स ने कराया इवेंट Newshindi247

हमीरपुर की भरनाग पंचायत में खेल प्रतियोगिताएं: 8 से 14 साल के बच्चों और उनकी माताओं ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा, कॉलेज स्टूडेंट्स ने कराया इवेंट Letest Hindi News
हमीरपुर9 मिनट पहले
प्रतियोगिता के बाद सामूहिक चित्र में बच्चे और उनकी माताएं।
हमीरपुर
हमीरपुर जिला मुख्यालय पर स्थित गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्रों द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में भरनाग पंचायत में आज खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक डॉ पवन वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का सीधा मतलब बच्चों को नशे से दूर रखना और बेहतर माहौल के जरिए बच्चों के शारीरिक विकास में तेजी लाना शामिल था।
8 से 14 वर्ष के बच्चों ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में 8 वर्ष से लेकर 14 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। नशे के खिलाफ इस प्रतियोगिता में बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता तथा मनोरंजन गतिविधियां करवाई गई। खेल के साथ-साथ देश भक्ति गाने पर डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सौरव, सिया, निधि, मृद्धा, रोहित, निशांत, आरब, रामू, आर्यन सिया, रचित, दिवाकर, निधि, पलक, पूनम तथा माताओं की प्रतियोगिता में साधना देवी, पिंकी और विमला देवी विजेता रहीं। विजेता खिलाड़ियों को प्रधान विमला देवी ने पुरस्कार दिए।
माताओं ने भी लिया हिस्सा
बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी माताओं ने भी खेलों में हिस्सा लिया। डॉक्टर पवन वर्मा ने बताया कि भरनाग पंचायत में शारीरिक शिक्षा के विद्यार्थियों कोमल, नैना, मुस्कान, इशिता, कामिनी वंदना, शिवेश और गोविंद ने बेहतरीन तरीके से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया।
खेल ही एकमात्र साधन
उन्होंने कहा कि खेल ही एकमात्र साधन है जिसके द्वारा नशे पर प्रहार किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से भी आग्रह किया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेल के मैदान में भी उन्हें आगे लाएं।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-19 05:36:27