जालौन में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शुरू: सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप, 3 महीने बाद भी मांगे पूरी नहीं Newshindi247

जालौन में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शुरू: सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप, 3 महीने बाद भी मांगे पूरी नहीं Letest Hindi News

जालौन13 मिनट पहले

जालौन में मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी हड़ताल पर बैठे।

जालौन में अपनी मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में जिले के बिजली कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। यह हड़ताल सरकार द्वारा की गई वादा खिलाफी के खिलाफ की जा रही है।

उरई के ऊर्जा भवन में जनपद के सभी पावर स्टेशन में कार्यरत बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी एकत्रित हुए, जहां उन्होंने ऊर्जा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्य न करने की सरकार को चेतावनी दी। बिजली कर्मचारियों की यह हड़ताल 15 सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही है, जिसमें कर्मचारियों ने सरकार को दिए गए वादे पर अमल करने की नसीहत दी है।

ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
उरई के ऊर्जा भवन में संविदा कर्मचारी एकत्रित हुए, जहां उन्होंने ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष सुनील ने बताया कि नवंबर माह में जब विद्युत कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए थे, तब दिसंबर माह में प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने हस्तक्षेप करते हुए मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था।

कर्मचारियों के हित में हैं मांगे
इसी आश्वासन पर आंदोलन को स्थगित किया गया था पर 3 माह बीत जाने के बावजूद न प्रशासन ने न प्रबंधन ने किसी प्रकार की मांग को पूरा किया। अब आश्वासन भी नहीं दिया जा रहा है, उनके बोल बदल चुके हैं। मांगे यथावत जस की तस बनी हुई हैं, बल्कि कर्मचारियों की कोई भी मांग नाजायज नहीं है, बल्कि कर्मचारियों के हितों की सभी मांगे हैं।

मांगे पूरी न होने पर होगा आंदोलन
जो कर्मचारियों को सुविधाएं दी जा रही थी, उन्हीं सुविधाओं का हनन किया जा रहा है। इन्ही मांगों को लेकर सभी एकत्रित हुए हैं। अभी दो दिवसीय हड़ताल और धरना-प्रदर्शन है। यदि सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती है, तो यह अनवरत चलता रहेगा। 16 तारीख तक यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तो बड़ा आंदोलन होगा।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-15 08:28:48

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed