पहला महिला बैंक: अपेक्स बैंक के अध्यक्ष ने कहा- नई ब्रांच में सिर्फ महिला कर्मचारियों की नियुक्ति से होगा सशक्तिकरण Newshindi247

पहला महिला बैंक: अपेक्स बैंक के अध्यक्ष ने कहा- नई ब्रांच में सिर्फ महिला कर्मचारियों की नियुक्ति से होगा सशक्तिकरण Letest Hindi News

बिलासपुर21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बैंक की नई ब्रांच के उद्घाटन में शामिल अतिथि और कर्मचारी।

छत्तीसगढ़ का पहला महिला बैंक का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। बैंक खुलने के बाद दो महिलाओं ने खाते खुलवाए। चार को एटीएम कार्ड दिया गया है। इसके अलावा प्रजापति समाज ने 7 लाख रुपए एफडी जमा करने का आश्वासन दिया है। समारोह में शामिल नेताओं ने कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। महिलाएं बैंक में सीधे लेनदेन कर सकती है। बैंक का शुभारंभ महिलाओं के हाथों कराया गया।

वहीं सेंदरी के आसपास गांवों में महिला समूह चलाने वाली महिलाएं बैंक पहुंची और खाता खुलवाने की प्रक्रिया पूछने के बाद ब्रांच मैनेजर को जल्द अपने समूह के खाता खुलवाने का आश्वासन दिया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर की नई ब्रांच सेंदरी में 17 मार्च को शुभारंभ किया गया है। प्रदेश का यह पहला सहकारी बैंक है जहां ब्रांच मैनेजर से लेकर प्यून तक महिलाएं ही काम करेगी। महिला बैंक को देखने के लिए सुबह 11 बजे से महिलाएं पहुंच गई थी।

दिव्यांगों को ट्राइसिकल वितरण किया गया
कार्यक्रम में दिव्यांगों को ट्राइसिकल का वितरण किया गया। बैंक के अध्यक्ष नायक ने शाखा प्रबंधक अनामिका साव, कर्मचारियों रुचि पाण्डेय, विभा शुक्ला, नीलम सोनी, नेहा शुक्ला, लक्ष्मी यादव एवं भगवती महंत के साथ सेंदरी शाखा का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीकांत चन्द्राकर, नोडल अधिकारी आशीष दुबे, बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सूर्यकांत जायसवाल, सरकंडा शाखा के शाखा प्रबंधक शशांक शेखर दुबे एवं शेख नजीरुददीन, जिला पंचायत सभापति मीनू सुमंत यादव ,अंकित गौरहा, अजय सिंह ठाकुर, विनोद साहू, झगराम सूर्यवंशी, ब्रदी यादव, महेश दुबे, अनिल यादव नरेन्द्र बोलर, संजय साहू, चैथराम भारद्वाज, श्याम कश्यप, कमलेश सिंह, संस्था प्रबंधक विनोद सिंह, संतोष यादव, राजेन्द्र साहू मौजूद रहे।

महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा
अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, मंडी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, सरपंच सेंदरी अक्तिराम भारद्वाज के आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। नवीन शाखा सेंदरी में सेमरताल, पौसरा एवं सेंदरी समिति के किसान शामिल है। इस नवीन शाखा सेदरी मे ग्राम सेदरी, रमतला, गतौरी, नवगवा, कछार, अमतरा, पौसरा, बनियाडीह, धुरीपारा, सेमरताल, जलसो, भदौरियाखार के 2700 किसान लाभान्वित होंगे। बैंक के अध्यक्ष नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप किसानों व महिलाओं को त्वरित बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-17 23:58:34

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed