जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली: घर के आगे युवक लगा रहा था झाड़ू, मकान को लेकर करीब एक वर्षों से विवाद चल रहा Newshindi247

जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली: घर के आगे युवक लगा रहा था झाड़ू, मकान को लेकर करीब एक वर्षों से विवाद चल रहा Letest Hindi News

आरा (भोजपुर)12 मिनट पहले

बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में रविवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर चचेरे चाचा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। अस्पताल के लिए आरा लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृतक बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव निवासी सत्यनारायण पांडेय का 30 वर्षीय पुत्र पप्पू पांडेय हैं। अभी जॉब की तैयारी करता था। इधर, मृतक के मामा सुरेंद्र दुबे ने बताया कि उनके चचेरे चाचा तारकेश्वर पांडेय उर्फ ताड़क पांडेय एवं अयोध्या पांडेय से खेत एवं एक मकान को लेकर करीब एक वर्षों से विवाद चला आ रहा है।

रविवार की सुबह जब वह अपने घर के बाहर झाड़ू दे रहा था। उसी दौरान उक्त लोगों से पहले कहासुनी हुई। इसके बाद वे लोग गाली-गलौज करने लगे जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त चाचा ने उसे गोली मार दी।

इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे आनन-फानन में आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसके शव को आरा सदर अस्पताल ले आए। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना ब्रह्मपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर थाना पुलिस आरा सदर अस्पताल पहुंची और शव को लेकर उसका पोस्टमाॅर्टम करवाया।

वहीं, दूसरी ओर मृतक के मामा सुरेंद्र दुबे ने उसके चचेरे चाचा तारकेश्वर पांडेय उर्फ ताड़क पांडेय पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि तारकेश्वर पांडेय उर्फ ताड़क पांडेय रिटायर आर्मी जवान है एवं उसने अपने लाइसेंसी पिस्टल से उसकी गोली मारकर हत्या की है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-19 06:14:35

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed