आदमपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री का दौरा: उप-चुनाव में हार के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बहाने जयप्रकाश करेंगे धन्यवाद कार्यक्रम Newshindi247

आदमपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री का दौरा: उप-चुनाव में हार के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बहाने जयप्रकाश करेंगे धन्यवाद कार्यक्रम Letest Hindi News
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Congress Leader Jayprakash Adampur By Election Join Hands Campaign Bhavya Bishnoi Kuldeep Bishnoi BJP Leader
हिसार20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा के हिसार के आदमपुर उप चुनाव में भाजपा के भव्य बिश्नोई से हारे कांग्रेसी उम्मीदवार जयप्रकाश करीब पांच महीने बाद हलके में दौरा करेंगे। वह कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बहाने 21 से 24 मार्च तक दौरा करेंगे। ऐसे में आदमपुर उप चुनाव में हार के पांच महीने बाद आदमपुर की जनता के बीच वोट देने के लिए धन्यवाद दौरा करने जा रहे हैं। हाल ही में जयप्रकाश को पार्टी ने इस अभियान का जिला इंचार्ज नियुक्त किया है।
हर दिन 12 से 13 गांव करेंगे कवर
जयप्रकाश के टूर प्रोग्राम में हर दिन 12 से 13 गांवों में धन्यवाद करने के कार्यक्रम हैं। सुबह 9 बजे से शुरू होकर रात के 8 बजे तक वह अपने समर्थकों के बीच रहेंगे। हालांकि उप चुनाव के बाद भी वह अपने समर्थकों से मुलाकात करने आदमपुर गए थे, परंतु जनता का आभार जताने के लिए पहली बार जा रहे हैं।

कुलदीप समर्थकों ने तोड़ दी थी गाड़ी
आदमपुर उप चुनाव के रिजल्ट के बाद कांग्रेसी नेता जयप्रकाश अपने समर्थकों के साथ जब बाहर आए तो कुलदीप समर्थकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी पर पथराव किया गया और शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस ने कुलदीप समर्थकों को हटाकर उन्हें रवाना किया। जयप्रकाश ने कुलदीप बिश्नोई पर हमला करने के आरोप लगाए और पुलिस को कई लोगों के नाम सहित शिकायत दी।
परंतु आज तक उस मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया।

विधायक भव्य बिश्नोई।
भव्य ने 15740 वोट से हराया
नवंबर 2022 को हुए उप चुनाव में भाजपा ने कुलदीप के बेटे भव्य बिश्नोई को चुनाव मैदान में उतारा। भव्य बिश्नोई ने जयप्रकाश को 15740 वोट से हराया। भजन लाल परिवार 1967 से लगातार यह सीट जीतता आ रहा था। कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पद न मिलने से कांग्रेस हाईकमान से नाराज थे। इसलिए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर उन्हें कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य से हटा दिया।
कुलदीप ने 3 अगस्त को आदमपुर के कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और 4 अगस्त को भाजपा जॉइन की।

जेपी हाथ में शिकायत दिखाते हुए।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-19 05:47:51