हिमाचल में 22 तक खराब रहेगा मौसम: आज भी ओलावृष्टि का येलो अलर्ट; किसान और बागवान परेशान, टूरिस्ट उठा रहे मौसम का लुत्फ Newshindi247

हिमाचल में 22 तक खराब रहेगा मौसम: आज भी ओलावृष्टि का येलो अलर्ट; किसान और बागवान परेशान, टूरिस्ट उठा रहे मौसम का लुत्फ Letest Hindi News

शिमला32 मिनट पहले

हिमाचल प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। इससे प्रदेश में ठंड भी ज्यादा हो गई है। बीते 24 घंटो में मनाली के सोलंग नाला, रोहतांग पास, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल, लाहौल स्पीति में हल्का हिमपात हुआ। बाकी जिलों में बारिश हुई। 22 मार्च तक प्रदेश में मौसम इसी तरह बना रहेगा। आज प्रदेश के मध्यम और निम्नवर्ती एरिया में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने किया अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज और कल 2 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 2 दिन तक सामान्य बारिश रहेगी। इस अलर्ट से प्रदेश के मध्यम और निम्न ऊंचाई वाले क्षेत्र प्रभावित होंगे।

बागवानों के लिए आफत बनेगी ओलावृष्टि
प्रदेश के सेब बागवानों के लिए ओलावृष्टि काफी नुकसानदायक रहेगी। ओले गिरने से पहले ही बागवानों का काफी नुकसान हो गया है। इस समय सेब की फ्लावरिंग हो रही है, जो ओले गिरने से प्रभावित होगी। नतीजा सेब काफी कम तैयार होंगे।

तैयार फसलों को होगा नुकसान
अभी खेतों में कई फसलें पूरी तरह से तैयार हैं, जिन्हें किसान एक दो दिन में सब्जी मंडी पहुंचाएंगे। अगर मौसम एडवाइजरी के मुताबिक रहा तो किसानों की चिंताएं बढ़ जाएंगी। टमाटर, मटर, शिमला मिर्च, गोभी को ओलावृष्टि प्रभावित करेगी।

टूरिस्ट को पसंद आ रहा बिगड़ा मौसम
प्रदेश में सैलानियों को बारिश, हलका हिमपात और आसमान में मंडराते काले बादल खूब पसंद आ रहे हैं। वीकेंड पर हजारों टूरिस्ट पहाड़ों का मौसम देखकर हिमाचल आए हैं। प्रदेश के किन्नौर, लाहौल स्पीति, मनाली और शिमला में इस दौरान ज्यादा एडवांस बुकिंग आई है। शिमला आने वाली टॉय ट्रेन आज पूरी तरह से बुक है।

खबरें और भी हैं…

Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-19 03:46:09

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed