बगोदर में आग की चपेट में आने से महिलाएं झूलसी: खाना पकाने के दौरान गैस सिलिंडर में पकड़ी भयंकर आग, झूलसी महिलाओं को रिम्स भेजा, गांव में मची अफरा-तफरी Newshindi247

बगोदर में आग की चपेट में आने से महिलाएं झूलसी: खाना पकाने के दौरान गैस सिलिंडर में पकड़ी भयंकर आग, झूलसी महिलाओं को रिम्स भेजा, गांव में मची अफरा-तफरी Letest Hindi News
गिरिडीहएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
बगोदर में आग की चपेट में आने से महिलाएं झूलसी
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के मोहंडरा गांव में खाना पकाने के दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गयी। आग चपेट में आने से दो महिलाएं गंभीर रूप से झूलस गई। दोनों महिलाएं रिश्ते में मां-बेटी है। उनका नाम अंजू देवी और देवंती देवी है। वहीं बचाने की कोशिश में परिवार का मुखिया भी झूलस गया। सभी को इलाज के लिए स्थानीय हरिहरधाम स्थित पाटलावती नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद मां-बेटी को इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने काफी मस्सकत के बाद आग पर काबू पाया।
क्या है पूरी घटना
मिली जानकारी के अनुसार अंजू देवी अपनी बेटी और पति सूरज के साथ अपनी मां देवंती देवी के यहां आयी हुई थी। दोपहर के वक्त दोनों किचन में खाना पका रही थी। इसी दौरान गैस सिलिंडर में भयंकर आग लग गई। दोनों महिलाएं इस आग की चपेट में आ गई। जिससे दोनों काफी झूलस गई। वहीं आग लगा देख अंजू देवी का पति सूरज अपनी पत्नी और सास को बचाने के लिए दौड़ा। इसी बचाने के क्रम में वह भी झूलस गया। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग दौड़े और आग की लपेटों से निकाल कर तीनों को अस्पताल ले गए।
गांव में मची अफरा-तफरी
बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह के मोहंडरा गांव में लगी आग की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी। लोग आग बूझाने के लिए दौड़ पड़े। काफी परेशानी के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने तीनों को निकाल कर स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सूरज को छोड़ दिया,जबकि दोनों महिलाओं को रांची रेफर कर दिया। अगजनी की घटना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Post Credit :- www.bhaskar.com
Date :- 2023-03-15 13:32:38