संजय गढ़वी के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स: तब्बू, सोनू निगम और आशुतोष गोवारिकर ने दी आखिरी विदाई, वॉक के दौरान आया था हार्ट अटैक – Today Bollywood latest News in hindi

संजय गढ़वी के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स: तब्बू, सोनू निगम और आशुतोष गोवारिकर ने दी आखिरी विदाई, वॉक के दौरान आया था हार्ट अटैक – Today Bollywood latest News in hindi

Bollywood News toda

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘धूम’ और ‘धूम 2’ जैसी फिल्मों के डायरेक्टर रहे संजय गढ़वी का 19 नवंबर को निधन हो गया था। सोमवार को ओशिवारा क्रिमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार हुआ।

इस मौके पर बॉलीवुड से सोनू निगम, आशुतोष गाेवरिकर और तब्बू समेत कई सेलेब्स पहुंचे। संजय की बड़ी बेटी संजिना गढ़वी और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आए।

संजय की बेटी और परिवार के सदस्य।

संजय की बेटी और परिवार के सदस्य।

संजय को आखिरी विदाई देने पहुंचीं तब्बू।

संजय को आखिरी विदाई देने पहुंचीं तब्बू।

सिंगर सोनू निगम भी पहुंचे।

सिंगर सोनू निगम भी पहुंचे।

लगान फेम डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर

लगान फेम डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर

धूम-3 फेम डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य

धूम-3 फेम डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य

वॉर फेम डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद

वॉर फेम डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद

मॉर्निंग वॉक के दौरान आया था हार्ट अटैक

संजय का निधन मॉर्निंग वॉक के दौरान हार्ट अटैक आने से हुआ था। वे रविवार को लोखंडवाला बैक रोड पर वॉक करने निकले थे।

अटैक आने के बाद उन्हें तुरंत कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल ले जा गया पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। 56 साल के गढ़वी 22 नवंबर को अपना 57वां जन्मदिन मनाने वाले थे।

मात्र डेढ़ किलोमीटर दूर था हॉस्पिटल

बड़ी बात यह है कि संजय जहां वॉक कर रहे थे वहां से हॉस्पिटल की दूरी मात्र एक से डेढ़ किलोमीटर ही थी। सुबह का वक्त होने के चलते रास्ते में कोई ट्रैफिक भी नहीं था। इसके बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अभिषेक बच्चन ने संजय के साथ धूम-2 के सेट से यह पुरानी फोटो शेयर की थी।

अभिषेक बच्चन ने संजय के साथ धूम-2 के सेट से यह पुरानी फोटो शेयर की थी।

अभिषेक और ऋतिक ने दिया था ट्रिब्यूट

इससे पहले रविवार को कई बॉलीवुड सेलेब्स ने संजय को सोशल मीडिया पर भी ट्रिब्यूट दिया था। फिल्म ‘धूम’ में उनके साथ काम करने वाले एक्टर अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन और बिपासा बसु ने गढ़वी को श्रद्धांजलि दी थी।

अभिषेक ने सोशल मीडिया पर संजय के साथ यह फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस तरह की पोस्ट भी शेयर करनी पड़ेगी। शॉक्ड हूं। हमेशा तुम्हारी दोस्ती का जश्न मनाऊंगा।’

इसके अलावा सेलिना जेटली, कुणाल खेमू और डायरेक्टर संजय गुप्ता ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया था।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर फिल्म बनाने वाले थे संजय

संजय ने बीते दिनों अनाउंस किया था कि वो श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद पर बेस्ड फिल्म बनाने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी।

फिल्म 'मेरे यार की शादी है' के सेट पर एक्टर उदय चोपड़ा के साथ डायरेक्टर संजय।

फिल्म ‘मेरे यार की शादी है’ के सेट पर एक्टर उदय चोपड़ा के साथ डायरेक्टर संजय।

2001 में शुरू किया था करियर

संजय ने अपने करियर में धूम समेत 7 फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2001 में फिल्म ‘तेरे लिए’ से की थी। यह फिल्म फ्लॉप रही थी। इसके बाद संजय ने ‘मेरे यार की शादी है’, ‘किडनैप’, ‘अजब गजब लव’ और ‘ऑपरेशन परिंदे’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया था।

‘धूम’ से मिली थी असल पहचान

संजय को सबसे ज्यादा पहचान फिल्म ‘धूम’ और ‘धूम 2’ के बाद मिली थी। इन दोनों ही फिल्मों को उन्होंने डायरेक्टर किया था। यह फ्रैंचाइज देश की सबसे बड़ी हिट फ्रैंचाइज में से एक है। फ्रैंचाइज की तीसरी फिल्म ‘धूम 3’ को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया था।

  • Bollywood News
  • Bollywood News today
  • Bollywood News in hindi
  • Today Bollywood News in hindi
  • बॉलीवुड लेटेस्ट न्यूज़
  • बालीवुड न्यूज
  • Today Bollywood latest News in hindi

www.bhaskar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *