Bollywood News toda
- 1. Bollywood News toda
- 2. बॉलीवुड की पॉलिटिक्स से परेशान हो चुकी थी: प्रियंका
- 3. कंगना ने कहा था- करण जौहर की वजह से इंडस्ट्री छोड़कर गईं प्रियंका
- 4. 2015 से पहली बार किसी हॉलीवुड शो में दिखी थीं प्रियंका
- 5. प्रियंका-करण जौहर के बीच 2012 से चल रहा है मनमुटाव
- 6. करण जौहर ने कहा था- लोगों ने हायर कर रखी है PR मशीनरी
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
करण जौहर ने हाल ही में कनाडा में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल अटेंड किया। इस दौरान उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड फिल्में करने के फैसले पर रिएक्ट भी किया। उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों से मिली कामयाबी के लिए प्रियंका की तारीफ भी की।
फिल्म फेस्टिवल के दौरान ET कनाडा ने करण जौहर से पूछा कि इन दिनों प्रियंका हॉलीवुड में बेहतरीन काम कर रही हैं। प्रियंका की कामयाबी और बॉलीवुड से हॉलीवुड शिफ्ट होने के उनके फैसले के बारे में आप क्या सोचते हैं ? इस पर करण जौहर ने कहा कि उनका ये फैसला फैंटास्टिक था। उन्होंने कहा- प्रियंका को स्टेप बाई स्टेप आगे बढ़ते देख अच्छा लगता है।
करण जौहर ने कहा- मुझे खुशी है कि आज प्रियंका को वो खुशी और कामयाबी हासिल हो चुकी है जो वो हमेशा से चाहती थीं, वो भी अपनी शर्तों पर। प्रियंका हर प्लेटफॉर्म पर छा चुकी हैं और वो इस कामयाबी की सही हकदार भी हैं।

बॉलीवुड की पॉलिटिक्स से परेशान हो चुकी थी: प्रियंका
साल की शुरुआत में प्रियंका ने डेक्स शेफर्ड के पॉडकास्ट शो आर्मचेयर एक्सपर्ट से बात करते हुए कहा था कि बॉलीवुड में आउटसाइडर्स को काम करने के मौके कम ही दिए जाते हैं। प्रियंका ने ये भी कहा था कि उन्होंने बॉलीवुड की पॉलिटिक्स से परेशान होकर इंडस्ट्री से दूरी बनाई।
प्रियंका ने बॉलीवुड से दूरी बनाने की वजह पर बात करते हुए कहा था- मुझे बॉलीवुड में कॉर्नर किया जा रहा था। लोग मुझे अपनी फिल्मों में कास्ट करने को तैयार नहीं थे, लोगों को मुझसे कई शिकायतें भी थीं। मैं उनकी तरह उनके गेम्स में शामिल नहीं होना चाहती थी इसलिए मैंने इस इंडस्ट्री से ब्रेक लिया।

कंगना ने कहा था- करण जौहर की वजह से इंडस्ट्री छोड़कर गईं प्रियंका
इस दौरान प्रियंका ने किसी का नाम नहीं लिया था। लेकिन, सोशल मीडिया पर यूजर्स ये कयास लगा रहे थे कि प्रियंका ने करण जौहर पर निशाना साधा है। कुछ दिनों बाद कंगना रनोट ने भी ये कहा था कि करण जौहर ने प्रियंका जैसी सेल्फ-मेड वुमन को इतना परेशान किया कि उन्होंने इंडस्ट्री छोड़कर जाना पड़ा।
2015 से पहली बार किसी हॉलीवुड शो में दिखी थीं प्रियंका
प्रियंका 2015 में अमेरिकन शो क्वांटिको में दिखी थीं। इसके बाद से अब तक प्रियंका बेवॉच, मेट्रिक्स और लव अगेन जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्मों से पहले प्रियंका ने अमेरिकन म्यूजिक में भी अपना हाथ आजमाया था। बीते दिनों प्रियंका प्राइम वीडियो सीरीज सिटाडेल में नजर आईं थीं।

प्रियंका-करण जौहर के बीच 2012 से चल रहा है मनमुटाव
दरअसल, करण जौहर और प्रियंका के बीच साल 2012 से मनमुटाव चल रहा है। उन दिनों प्रियंका और शाहरुख के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। करण जौहर शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान के बहुत अच्छे दोस्त हैं। ऐसा माना जा रहा था कि करण जौहर प्रियंका को शाहरुख की जिंदगी से दूर करने की कोशिश कर रहे थे।
करण जौहर ने कहा था- लोगों ने हायर कर रखी है PR मशीनरी
उन दिनों प्रियंका की दोस्त ने मुंबई मिरर से बात करते हुए प्रियंका के प्रति करण जौहर के रवैये पर खुलकर बात की थी। इसके बाद करण जौहर ने बिना नाम लिए ट्वीट किया था कि कुछ लोगों ने PR मशीनरी हायर कर रखी है। इसके बाद प्रियंका 2019 में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में दिखी थीं। बीते दिनों मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन समारोह में भी प्रियंका करण जौहर से मिली थीं।
वहीं, कनाडा में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल टोरंटो डाउनटाउन सेंटर में 7 से 17 सितंबर तक मनाया जा रहा है। इस दौरान एक्टर लक्ष्य स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म किल का प्रीमियर भी हुआ। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है और निखिल नागेश भट्ट फिल्म के डायरेक्टर हैं।
- Bollywood News
- Bollywood News today
- Bollywood News in hindi
- Today Bollywood News in hindi
- बॉलीवुड लेटेस्ट न्यूज़
- बालीवुड न्यूज
- Today Bollywood latest News in hindi