17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राधिका आप्टे ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें ऑफबीट फिल्मों के लिए जाना जाता है। राधिका अभी तक फिल्मी परदे का बड़ा चेहरा नहीं बन पाईं पर ये OTT की सुपरस्टार जरुर हैं। करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें कई बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। राधिका ने थिएटर से लेकर बाॅलीवुड तक का सफर तय किया है। उन्होंने फिल्म वाह लाइफ हो तो ऐसी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये सेक्रेड गेम्स और घाउल जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। वहीं इन्होंने पैडमैन और अंधाधुंध जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। दमदार एक्टिंग की वजह से उन्हें इंटरनेशनल एमी अवाॅर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।
घर पर रहकर स्कूल की पढ़ाई की
- 1. घर पर रहकर स्कूल की पढ़ाई की
- 2. मुंबई ने दिए खराब अनुभव
- 3. पहली फिल्म में शाहिद की बहन का रोल निभाया
- 4. बॉलीवुड की पॉलिग्लोट हैं राधिका
- 5. कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा
- 6. डिप्रेशन में रहीं, 4 किलो अधिक वेट को फिल्म से निकाली गईं
- 7. तेलुगु इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ गलत व्यवहार होता है- राधिका
- 8. 2015 में लीक हुआ था न्यूड वीडियो
- 9. तुषार कपूर और नवाजुद्दीन से रहा अफेयर
- 10. खुद की शादी की नहीं है एक भी तस्वीर
राधिका का जन्म 7 सितंबर 1985 को तमिलनाडु में एक मराठी परिवार में हुआ था। उनके पेरेंट्स पेशे से डॉक्टर हैं। पुणे में, राधिका ने शुरुआती पढ़ाई स्कूल से पूरी की थी लेकिन कुछ समय बाद परिवार वालों ने उनका स्कूल जाना बंद करा दिया। बिल्डिंग के 4 बच्चों के साथ राधिका ने आगे की पढ़ाई घर से ही पूरी की। पेरेंट्स का मानना था कि स्कूल के रेगुलर सिस्टम से ज्यादा बेहतर पढ़ाई घर होती है।
मुंबई ने दिए खराब अनुभव
राधिका को डांस भी शौक था, इसलिए उन्होंने रोहिणी भाटे के अंडर 8 साल तक कथक सीखा। यही वो वक्त था, जब वो थिएटर से भी जुड़ गईं। नाटक करते समय उन्होंने मन बना लिया कि वो एक्टिंग में ही अपना फ्यूचर बनाएंगी। इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने मुंबई का रुख किया।
राधिका बहुत उम्मीद लिए मुंबई आई थीं लेकिन उनकी इस उम्मीद पर जल्द ही पानी फिर गया। खराब अनुभव के कारण उन्होंने कुछ महीने बाद मुंबई छोड़ दिया और वापस पुणे चली गईं। वापस आने के बाद उन्होंने सोचा था कि वो फिल्मों में काम नहीं करेंगी, सिर्फ थिएटर से ही जीविका चलाएंगी।
Scoopwhoop को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो थिएटर के जरिए 8 से 10 हजार रुपए कमा लेती थीं। उसी से महीने का खर्च निकालना पड़ता था। कम उम्र से ही वो पिता से खर्च के लिए पैसे नहीं लेती थीं।
पहली फिल्म में शाहिद की बहन का रोल निभाया
राधिका ने फिल्म वाह लाइफ हो तो ऐसी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने शाहिद कपूर की बहन का रोल प्ले किया था। फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम बहुत ज्यादा नहीं था।
इसी दौरान राधिका ने अनाहिता ओबेरॉय के नाटक बॉम्बे ब्लैक में एक्ट किया था। उनका ये नाटक देख एक्टर राहुल बोस बहुत इंप्रेस हुए थे। फिर उन्होंने डायरेक्टर अनिरुद्ध राॅय को राधिका का नाम बंगाली फिल्म अंतहीन के लिए सुझाया। फिल्म में राधिका ने अपर्णा सेन और शर्मिला टैगोर के साथ स्क्रीन शेयर किया था।
बॉलीवुड की पॉलिग्लोट हैं राधिका
राधिका को मराठी, अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम समेत कई लैग्वेंजेस आती हैं इसलिए उन्हें बॉलीवुड का पॉलिग्लोट भी कहा जाता है। पॉलिग्लोट यानी जो हर भाषा में माहिर हो।
कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा
राधिका को कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, एक बार साउथ के एक एक्टर ने काॅल कर मुझसे फ्लर्ट करने की कोशिश की थी। तब मैंने उसको बहुत सुनाया था।
उन्होंने आगे कहा था, एक बार मेरे पास एक शख्स का काॅल आया। उस शख्स ने कहा कि एक डायरेक्टर बॉलीवुड फिल्म बना रहे। इसी सिलसिले में वो मुझसे मिलना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने डायरेक्टर के साथ सोने के लिए पूछा। ये सुन मैं हंसने लगी और कहा कि डायरेक्टर से कहिएगा वो जहन्नम में जाए। इतना कहकर मैंने फोन काट दिया।
डिप्रेशन में रहीं, 4 किलो अधिक वेट को फिल्म से निकाली गईं
राधिका डिप्रेशन का शिकार भी चुकी हैं। एक बार उन्हें बड़े प्रोडक्शन की फिल्म ऑफर हुई थी। ऑडिशन में सिलेक्शन हो गया था लेकिन बाद में उन्हें प्रोजेक्ट्स निकाल दिया गया। मेकर्स ने 4 किलो अधिक वेट का हवाला देते हुए राधिका को फिल्म से निकाल दिया।
राधिका ने बताया था कि उन्हें यंग एक्ट्रेसेस के हाथों रोल्स गंवाने पड़े थे। मेकर्स का कहना था कि वो यंग दिखने के लिए सर्जरी करा लें लेकिन वो इस मायाजाल में नहीं फंसी।
तेलुगु इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ गलत व्यवहार होता है- राधिका
राधिका ने CNN IBN में दिए इंटरव्यू में तेलुगु इंडस्ट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि तेलुगु इंडस्ट्री पार्शियल और मेल सेंट्रिक है। यहां जगह बनाने के लिए उन्होंने बहुत स्ट्रगल किया है। उन्होंने ये भी बताया कि इस इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जाता है। इसके अलावा भी राधिका ने इस इंडस्ट्री को लेकर तीखे बयान दिए थे।
2015 में लीक हुआ था न्यूड वीडियो
अप्रैल 2015, में राधिका का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पार्शियली न्यूड दिखी थीं। ये वीडियो अनुराग कश्यप की शाॅर्ट फिल्म का छोटा सा क्लिप था, जिसे गलत तरीके से दिखाकर किसी ने इंटरनेट पर डाल दिया था।
इस वायरल वीडियो पर अनुराग ने भी निंदा जताई थी। साथ ही वो खुद को इसके लिए कसूरवार ठहरा रहे थे। उनका कहना था कि शूटिंग के बाद जब फिल्म का फुटेज न्यूयॉर्क भेजा गया तभी ये लीक हुआ। अनुराग को इस लीक में एक भारतीय लड़के के शामिल होने का शक था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मामले को अदालत में ले जाने का फैसला किया था। मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने राधिका आप्टे का एडल्ट वीडियो लीक करने के आरोप में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।
राधिका की लव लाइफ भी बड़ी मजेदार रही। राधिका ने तुषार कपूर को काफी समय तक डेट किया था। दोनों का रिश्ता तुषार की बहन एकता कपूर को बिल्कुल भी पसंद नहीं था। इसी समय राधिका ने फिल्म मांझी की थी। इस फिल्म में इनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे। तब खबरें ये भी आई थीं कि राधिका पर नवाजुद्दीन का क्रश था।
खुद की शादी की नहीं है एक भी तस्वीर
वहीं 2012 में राधिका ने ब्रिटिश म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी कर ली। सबसे खास बात तो ये थी कि राधिका की शादी की कोई फोटोज नहीं है। एक इंटरव्यू में राधिका ने बताया था कि वो और उनके सभी दोस्त पार्टी को इंजॉय करने में बहुत बिजी थे जिस कारण किसी ने भी फोटोज नहीं ली।
today bollywood latest news in hindi
www.bhaskar.com