Bollywood News toda
- 1. Bollywood News toda
- 2. स्टेज तक दोनों डांस करते हुए पहुंचे थे
- 3. उदयपुर में जाते जाते पोज दिया तो दिल्ली में स्वागत
- 4. आए तब राघव स्वेट शर्ट व परिणीति जंप सूट में थी
- 5. ये प्रमुख शामिल हुए शादी में
- 6. शादी में नहीं पहुंचे निक-प्रियंका
- 7. ये खबर भी पढ़ें…
- 8. राघव-परिणीति की शादी की PHOTOS:एक्ट्रेस ने लिखा- लंबे समय से इस दिन का इंतजार था, एक-दूजे के बिना नहीं रह सकते थे
- 9. (यहां पढ़ें पूरी खबर)
- 10. विंटेज कार से मंडप तक पहुंचे चड्ढा,एक-दूजे के हुए राघव-परिणीति:बारात में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किया डांस
- 11. (यहां पढ़ें पूरी खबर)
उदयपुर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दो दिन पहले उदयपुर के होटल लीला पैलेस में आप सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने शादी की। पिछोला झील के बीच बने होटल ताज लेक पैलेसे से बारात होटल लीला में पहुंची थी।
इस शादी में कई राजनेता, फैशन डिजाइनर के साथ दोनों के रिश्तेदार व फ्रेंड्स भी पहुंचे थे। हालांकि 25 सितंबर सोमवार को दोनों दिल्ली के लिए रवाना भी हो गए थे, लेकिन शादी के फोटो और वीडियो अब सामने आ रहे हैं।
शादी में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान दोनों परिवार के साथ आए थे। बारात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों सीएम राघव के साथ पंजाबी ढोल पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फोटो बारात का है। इसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दोनों थिरकते हुए दिख रहे हैं।
इससे पहले हुए संगीत सेरेमनी में भी पंजाब सीएम का थिरकते हुए वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में डांस करते हुए दोनों सीएम काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। वहीं एक फोटो भी सामने आया है, जिसमें केजरीवाल और भगवंत मान अपने परिवार के साथ हैं।
स्टेज तक दोनों डांस करते हुए पहुंचे थे
इधर, राघव और परिणीति के जयमाला का भी एक वीडियो सामने आयाा है। शादी में दोनों ने क्रीम कलर का ही आउटफीट पहना था, जिसे डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। परिणीति के दुपट्टे पर राघव नाम लिखा था। राघव होटल लीला पैलेस में स्टेज तक लाल रंग की विटेंज कार में पहुंचे थे।

दोनों सीएम अपने परिवार के साथ इस शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
यहां से जब परिणीति के साथ स्टेज तक जाना था तो राघव ने हाथ में छाता थामे हुए था। इसके बाद दोनों डांस करते हुए स्टेज तक पहुंचे।इसके बाद परिणीति ने शादी के फोटो शेयर करते हुए लिखा था- नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता चल गया। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थी। आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला। हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे।
उदयपुर में जाते जाते पोज दिया तो दिल्ली में स्वागत
राघव व परिणीति उदयपुर से जब सोमवार को रवाना हुए तब उन्होंने पहली बार उदयपुर में मीडिया के सामने पोज दिया। डबाके एयरपोर्ट पर उन्होंने फोटो खिंचवाएं लेकिन मीडिया से बात करने से बचे। उदयपुर से सीधे दिल्ली पहुंचे। वहां एयरपोर्ट पर भी अगवानी की गई।
शादी के लिए दिल्ली से डबोक एयरपोर्ट पर जब दोनों और मेहमान आए तब ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया वैसा ही स्वागत उनके ससुराल पहुंचने पर किया गया था।

सोमवार को कपल दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस दौरान परिणीति ने हाथ में गुलाबी रंग का चूड़ा पहना हुआ था।
आए तब राघव स्वेट शर्ट व परिणीति जंप सूट में थी
जब शादी को लेकर राघव व परिणीति का परिवार उदयपुर पहुंचा तब भी उनका अंदाज अलग था। डबोक एयरपोर्ट पर दोनों अलग अलग बाहर आए थे। पहले परिणीति आई वह लाल रंग के जंप सूट में थी। बाद में राघव आए और वे नेवी ब्लू कलर के स्वेट शर्ट में थे।
वहीं शादी के बाद सोमवार को राघव व परिणीति उदयपुर से रवाना हुए। एयरपोर्ट पर परिणीति पिंक कलर के टॉप और ब्लू जींस में थी, हाथ में पिंक चूड़ा भी था। राघव व्हाइट शर्ट पहने थे।
ये प्रमुख शामिल हुए शादी में
राघव व परिणीति की शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह, क्रिकेटर हरभजन सिंह, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, फेशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, बिजनेसमैन अशोक मित्तल, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन, पंजाब से राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी, एस्ट्रोलॉजर आचार्य विनोद, डीजे सुमित सेठी आदि शामिल हुए।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान दो दिनों तक उदयपुर में थे।
शादी में नहीं पहुंचे निक-प्रियंका
पहले खबरें आई कि प्रियंका चौपड़ा परिणीति की शादी में आएगी जबकि निक अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट के चलते नहीं आ सकेंगे। हालांकि, परिणीति की शादी में प्रियंका और निक दोनों ही नहीं आए। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान मधु ने कहा ‘प्रियंका काम से व्यस्त है। प्रियंका चोपड़ा के अलावा परिणीति-राघव की शादी में करण जौहर भी नहीं मौजूद थे। उनका रविवार को आने का कार्यक्रम था लेकिन वे उदयपुर नहीं पहुंचे।

इस शादी में दोनों सीएम के साथ ही आप पार्टी के कई नेता भी पहुंचे थे।
शादी में परिणीति ने जो जोड़ा पहना था उसके दुपट्टे पर राघव का नाम भी लिखा था।

उदयपुर से एयरपोर्ट के लिए निकलते वक्त परिणीति ने अपने फैंस का अभिवादन भी किया था।
विदाई के दौरान जब तेनु लेके मैं जावंगा सॉन्ग प्ले किया तो राघव भी इस गाने को साथ में गुनगुना रहे थे।
होटल ताज लेक पैलेस से बारात होटल लीला पैलेस में गई थी। बारात के लिए 18 बोट को तैयार किया गया था।
फेरे होने के बाद दोनों का ये पहला लुक सामने आया था।
परिणीति ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा था- आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला। हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे।
इस शादी में कई राजनेताओं ने भी हिस्सा लिया। आदित्य ठाकरे ने तो यह भी कहा था-आज केवल राघनीति।
इस शादी की पूरी थीम सफेद कलर के फूलों पर रखी गई थी। ये खास फूल दिल्ली और कोलकाता से मंगवाए गए थे।
संगीत सेरेमनी के दौरान परिणीति का सबसे पसंदीदा पंजाबी सॉन्ग भी सिंगर की ओर से परफॅार्म किया था।

संगीत सेरेमनी में पंजाबी सॉन्ग पर थिरकते पंजाब सीएम भगवंत मान।
ये खबर भी पढ़ें…
राघव-परिणीति की शादी की PHOTOS:एक्ट्रेस ने लिखा- लंबे समय से इस दिन का इंतजार था, एक-दूजे के बिना नहीं रह सकते थे

सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक-दूसरे के हो गए। रविवार को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में शादी की रस्में निभाई गईं। दोनों की शादी की फोटोज भी सामने आ गई हैं।
(यहां पढ़ें पूरी खबर)
विंटेज कार से मंडप तक पहुंचे चड्ढा,एक-दूजे के हुए राघव-परिणीति:बारात में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किया डांस

सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने आज रात उदयपुर के लीला पैलेस में फेरे लिए। इससे पहले दोपहर एक बजे राघव की सेहराबंदी हुई। दाेपहर 3 बजे 18 बोट्स में बारात ताज लेक पैलेस से लीला पैलेस पहुंची थी।
(यहां पढ़ें पूरी खबर)
- Bollywood News
- Bollywood News today
- Bollywood News in hindi
- Today Bollywood News in hindi
- बॉलीवुड लेटेस्ट न्यूज़
- बालीवुड न्यूज
- Today Bollywood latest News in hindi