विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड और सुपरस्टार्स को किया क्रिटिसाइज: बोले- कई स्टार्स की वजह से मेरे करियर पर बुरा असर पड़ा

विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड और सुपरस्टार्स को किया क्रिटिसाइज: बोले- कई स्टार्स की वजह से मेरे करियर पर बुरा असर पड़ा

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बयान देकर बॉलीवुड और इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स को क्रिटिसाइज किया है।

विवेक ने कहा कि बॉलीवुड फिल्में अपने एक्टर्स की वजह से बेवकूफाना लगती हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मूर्ख स्टार्स की वजह से ही उनके करियर पर बुरा असर पड़ा और आखिरकार उन्होंने इंडस्ट्री से मेंटल रिटायरमेंट ले लिया।

विवेक अग्निहोत्री आए दिन अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं।

विवेक अग्निहोत्री आए दिन अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं।

मैं इन स्टार्स से लाख गुना ज्यादा इंटेलीजेंट हूं

एक अनस्क्रिप्टेड पॉडकास्ट पर द कश्मीर फाइल्स फेम डायरेक्टर ने कहा, ‘मैं यह घमंड में नहीं कह रहा, बल्कि सच कह रहा हूं। मुझे महसूस होने लगा है कि जिन स्टार्स के साथ मैंने काम किया है वो पढ़े-लिखे नहीं थे।

उन्हें इस दुनिया की कोई जानकारी भी नहीं थी। मैं उनसे लाख गुना ज्यादा इंटेलीजेंट हूं। ऐसे में उनकी मूर्खता मुझे नीचे की ओर खींच रही थी। वो वाकई इतने मूर्ख हैं कि वो अपने साथ-साथ आपको भी मूर्ख बना देंगे।’

अनुपम खेर के साथ विवेक अग्निहोत्री

अनुपम खेर के साथ विवेक अग्निहोत्री

स्टार्स को लगता है कि ऑडियंस बेवकूफ है

विवेक ने आगे कहा, ‘इंडियन सिनेमा अपने स्टार्स की वजह से इतना मूर्ख है। ये स्टार्स अपने साथ काम करने वाले डायरेक्टर और राइटर को भी बेवकूफ बना देते हैं। उन्हें लगता है कि ऑडियंस भी बेवकूफ ही है।

एक लेखक और निर्देशक के तौर पर मेरी फिल्म की कीमत फिल्म के स्टार के बराबर है। फिल्म कभी भी मेरी वजह से नहीं जानी जाती, फिल्म हमेशा मूर्ख एक्टर की वजह से जानी जाती है, इसलिए मैंने मानसिक रूप से बॉलीवुड से रिटायरमेंट ले दिया।’

विवेक, मिथुन चक्रवर्ती के साथ दो फिल्मों में काम कर चुके हैं।

विवेक, मिथुन चक्रवर्ती के साथ दो फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अब तक इन स्टार्स के साथ कर चुके काम

वैसे तो विवेक ने किसी स्टार का नाम नहीं लिया पर देखा जाए तो वे अपनी फिल्मों में नसीरुद्दीन शाह, पंकज त्रिपाठी, मिथुन चक्रवर्ती, अनिल कपूर, सुनील शेट्‌टी, इमरान हाशमी, इरफान खान, जॉन अब्राहम और अरशद वारसी जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं।

विवेक अग्निहोत्री की फिल्में और उनकी स्टार कास्ट

साल

फिल्म

स्टार कास्ट

2005 चॉकलेट

अनिल कपूर, सुनील शेट्‌टी, इमरान हाशमी, इरफान खान, अरशद वारसी, तनुश्री दत्ता

2007 दन दना दन गोल जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, बोमन ईरानी, बिपाशा बासु
2012 हेट स्टोरीज

गुलशन देवैया, पाउी डैम

2014 जिद करणवीर शर्मा, मनारा चोपड़ा
2016 बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम अरुणोदय सिंह, अनुपम खेर, माही गिल
2016 जुनूनियत

यामी गौतम, पुलकित सम्राट

2019 द ताश्कंद फाइल्स

नसीरुद्दीन शाह, पंकज त्रिपाठी, मिथुन चक्रवर्ती, श्वेता बासु प्रसाद

2022 द कश्मीर फाइल्स

अनुपर खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार

अब ऑडियंस को भी इंटेलीजेंट मटेरियल चाहिए

विवेक ने यह भी कहा कि ऑडियंस अब काफी समझदार हो गई है। आप उन्हें मसाला लगाकर एक ही तरह की फिल्में बार-बार नहीं पेश कर सकते। आज की ऑडियंस को भी इंटेलीजेंट मटेरियल चाहिए।

विवेक इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट ‘द दिल्ली फाइल्स’ पर काम कर रहे हैं। यह 1984 में हुए एंटी-सिख दंगों पर बेस्ड है। इसके अलावा 28 सितंबर को उनकी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ भी रिलीज होनी है।

www.bhaskar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *