बचपन से सुनते आएं है कि दूध पीयो स्वस्थ्य रहोगे, लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर दूध पीने के कई नुकसान भी सामने आते हैं। ऐसे में बड़ा कंफ्यूजन है कि दूध पीना चाहिए या नहीं।
जरूरत की खबर में आज इसी बारे में जानेंगें कि दूध पीना चाहिए या नहीं, किस समय दूध पीने से फायदा होता है, और किन लोगों को दूध नहीं पीना चाहिए।
हमारी एक्सपर्ट हैं डॉ. अंजू शर्मा, डायटीशियन, भोपाल।
सवाल: दूध पीना चाहिए या नहीं?
जवाब: बिल्कुल दूध पीना चाहिए। दूध के कई फायदे होते हैं जो शरीर के विकास में मदद करते हैं। दूध पीने से नुकसान तब ही होगा जब एलर्जी में या जरूरत से ज्यादा दूध पीयेंगे।
सवाल: दूध पीने के क्या फायदे हैं?
जवाब: दूध को कंप्लीट डाईट माना जाता है। इसमें प्रोटिन, विटामिन्स से लेकर लगभग सभी न्यूट्रिएंट्स होते हैं।
- बालों को मजबूत बनाता है।
- स्किन को साफ रखता है।
- स्ट्रेस और डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है।
- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।
- अच्छी नींद आती है।
- अपच और एसिडिटी से राहत मिलती है।
- डायबिटीज का खतरा कम होता है।
- हार्ट की बीमारियों को खतरा कम होता है।
- दांत मजबूत होते हैं।
- हड्डियां और मसल्स मजबूत होते हैं।
सवाल: दूध पीने से कोई नुकसान भी होता है क्या?
जवाब: दूध पीने से कुछ ही लोगों को नुकसान हो सकता है। इसे पॉइंट्स में समझते हैं।
- दूध में लैक्टोज होता है, जो कभी-कभी पाचन को खराब कर सकता है। जिससे किसी-किसी को दस्त, ब्लोटिंग या गैस की समस्या हो सकती है ।
- कुछ लोगों को दूध से एलर्जी भी हो जाती है। ऐसे में यह इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है।
- इससे हिप यानी कूल्हे के की हड्डी कमजोर हो जाती है।
- ज्यादा दूध पीने से स्किन में मुहांसे की प्रॉब्लम आ सकती हैं।
सवाल: एक दिन में कितना दूध पीना सेहत के लिए अच्छा होता है?
जवाब: दूध की मात्रा व्यक्ति की उम्र, वजन, हाइट और शरीर की जरूरत के हिसाब से अलग होती है।
एक स्वस्थ व्यक्ति को 150 से 200ml दूध पीना चाहिए। अगर अंडरवेट है तो ज्यादा दूध पीना चाहिए।
सवाल: क्या ओवरवेट लोगों को दूध नहीं पीना चाहिए?
जवाब: ऐसा नहीं है। ओवरवेट होने पर भी दूध पी सकते हैं। लेकिन अगर वेटलॉस करने का सोच रहे हैं तो दूध की जगह बटर मिल्क, दहीं का यूज कर सकते हैं।
सवाल: जरूरत से ज्यादा दूध पीने से भी कोई नुकसान है?
जवाब: हां। अगर ज्यादा दूध पीते हैं तो डाइजेशन बिगड़ भी सकता है। इससे उल्टी, दस्त या डायरिया होने का खतरा होता है।
सवाल: किन लोगों को दूध पीने से बचना चाहिए?
जवाब: अगर आप नीचे क्रिएटिव में दी गई किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो दूध नहीं पीना चाहिए।
क्रिएटिव -1
10 लोग न पिएं दूध, फायदे की जगह होगा नुकसान
- जॉइंडिश
- लूज मोशन
- फैटी लिवर
- एसिडिटी प्रॉब्लम
- एलर्जी
- मोटापा
- कैंसर पेशेंट
- PCOD
- अस्थमा
- स्किन प्रॉब्लम
नोट- 6 महीने से छोटे बच्चे को दूध नहीं देना चाहिए।
—————————————————————————————
सवाल: कुछ लोग सुबह दूध पीने की सलाह देते हैं और कुछ रात को। ऐसे में दूध पीने का सही समय क्या है?
जवाब: रात में सोने से करीब एक घंटा पहले दूध पीना चाहिए। ऐसा करने से डाइजेशन सिस्टम बेहतर हो जाता है और कई बीमारियों से राहत मिलती है। रात को गुनगुने दूध में हल्दी मिलाकर पीने से ज्यादा फायदा होता है।
सवाल: दूध कच्चा पीना चाहिए या उबालकर पीना चाहिए?
जवाब: हमेशा दूध को उबालकर पीना ही बेहतर होता है। बस उबालते समय यह ध्यान रखें कि हम दूध को ज्यादा देर तक नहीं उबालें। इससे दूध की न्यूट्रिशन वैल्यू कम हो जाती है।
सवाल: दूध के टेम्परेचर को लेकर भी बहुत कंफ्यूजन रहता है, तो दूध ठंडा पीना चाहिए या गर्म?
जवाब: एसिडिटी होने पर गर्म दूध नहीं पीना चाहिए। इससे प्रॉब्लम और बढ़ सकती है। ठंडा दूध एसिडिटी से आराम देता है।
इसके अलावा रोज हल्का गर्म दूध पीना फायदेमंद होता है।
सवाल: मिल्क पाउडर से बना दूध पीना चाहिए या नहीं ? क्या ये फायदेमंद होता है?
जवाब: मिल्क पाउडर में प्रिजर्वेटिव्स होते हैं इसलिए ये दूध जितना फायदेमंद नहीं होता है। अगर दूध उपलब्ध है तो मिल्क पाउडर वाला दूध अवॉइड करना चाहिए।
सवाल: मार्केट में मिलने वाले प्रॉडक्ट्स जैसे- हॉर्लिक्स, बॉर्नविटा को दूध में मिलाकर पीना चाहिए या नहीं?
जवाब: बिल्कुल इन्हें पीया जा सकता है। ऐसे प्रॉडक्ट्स में ऐडेड न्यूट्रिएंट्स होते हैं। साथ ही इनकी जगह नेचुरल चीजों को भी दूध में मिलाकर पी सकते हैं जिससे दूध की ताकत और बढ़ जाती है।
सवाल: तो दूध में क्या मिलाकर पीया जा सकता है जिससे वह ज्यादा फायदा पहूंचाए?
जवाब: इसे नीचे लगे क्रिएटिव से समझिए और दूसरों के साथ शेयर भी करिए।
क्रिएटिव-2
दूध की ताकत बढ़ाएं, पीने से पहले मिलाएं ये इन्ग्रेडिएंट्स
- मिलेट्स जैसे रागी का पाउडर
- अश्वगंधा चूर्ण
- ड्राई फ्रूट्स
- मखाने का पाउडर
- केसर
- सोंठ
- हल्दी
- इलायची
ध्यान दें:
- आयुर्वेद के हिसाब से दूध में फल मिलाकर नहीं पीना चाहिए।
- टेस्ट के लिए चीनी, गुड़ या शहद भी मिला सकते हैं।
- इन इन्ग्रेडिएंट्स को सिर्फ एक चुटकी ही मिलाएं या डॉक्टर से सलाह लेने के बाद पिएं।
———————————————————————————————
Post Credit : – www.bhaskar.com