पैदल चलना यानी वॉक करना एक अंडररेटेड एक्सरसाइज है। कहने का मतलब इस एक्सरसाइज को हर कोई हल्के में लेता है। उन्हें लगता है कि वाकई इससे कोई फायदा होगा या नहीं। हकीकत में इसके कई फायदे हैं।
इसके साथ वॉक को लेकर एक और कंफ्यूजन अक्सर बना रहता है। वो ये कि किसी व्यक्ति को रोज कितना चलना चाहिए। इंटरनेट पर इसका जवाब अगर तलाशें तो कहीं 5,000 कदम, कहीं 8,000, तो कहीं 10,000 कदम लिखा मिलता है।
हाल ही में पोलैंड की मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉड्ज की एक रिसर्च के मुताबिक रोजाना 4,000 कदम चलने से जल्दी मरने का खतरा कम हो जाता है। इसमें यह भी कहा गया कि रोज केवल 2,337 कदम भी चलने से दिल की बीमारियों से मरने का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
जरूरत की खबर में आज डेली वॉक करने यानी रोज चलने के बारे में बात करेंगे। जानेंगे कि एक व्यक्ति को फिट रहने के लिए कितना चलना चाहिए। क्या है चलने का सही समय। वॉक करने का सही तरीका क्या है जैसी जरूरी बातें।
आज के हमारे एक्सपर्ट हैं …..
- डॉ. पंकज वर्मा, जनरल फिजिशियन, सीनियर कंसल्टेंट- इंटरनल मेडिसिन, गुरूग्राम।
- डॉ. गौरव खंडेलवाल, कार्डियोलोजिस्ट, अपोलो हॉस्पिटल भोपाल।
सवाल: वॉक को लेकर कई तरह की रिसर्च होती रही है, इस रिसर्च में ऐसा क्या खास है?
जवाब: पोलैंड की मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉड्ज की यह रिसर्च 2 लाख से ज्यादा लोगों पर हुई। इसमें 17 पुरानी रिसर्च को आधार बनाया गया। ताकि रोज पैदल चलने के फायदे को और भी बेहतर तरीके से समझाया जा सके।
आपको बता दें कि WHO के मुताबिक दुनियाभर में हर साल 32 लाख लोगों के मरने का कारण फिजिकल एक्टिविटी में कमी होना है। यह दुनियाभर में लोगों के मरने का चौथा सबसे बड़ा कारण है। ऐसे में रोज की बिजी लाइफ में फिजिकली एक्टिव रहने के लिए चलना सबसे आसान तरीका है।
सवाल: रोज पैदल चलने से बॉडी को क्या फायदे होते हैं?
जवाब:इसका जवाब नीचे लगे क्रिएटिव से समझते हैं। इसे आप पढ़ने के बाद दूसरों को शेयर भी करें।

सवाल: एक स्वस्थ व्यक्ति को रोज कितना पैदल चलना चाहिए?
जवाब:इस पर कई रिसर्च हुई हैं। जिसमें ये निष्कर्ष निकला कि एक हेल्दी व्यक्ति को कितना चलना चाहिए, यह उसकी उम्र और बॉडी पर डिपेंड करता है। हर के लिए एक मापदंड तय नहीं किया जा सकता है।
आपको कितना चलना चाहिए इस बात का पता आप अपने डॉक्टर से मिलकर कर सकते हैं। नीचे हम आपको फिट लोगों के लिए मेडिकल साइंस क्या कहता है ये बता रहे हैं…
बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी के बारे में एक-एक करके समझते हैं…
बच्चे: एक बच्चे को रोजाना कम से कम एक घंटे की फिजिकल एक्टिविटी करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में बच्चा खेल-कूद करके भी फिजिकली फिट रह सकता है।
यंगस्टर्स: यंग लोगों को कम से कम हर रोज 6-7 हजार कदम चलना चाहिए। इससे वे फिजिकली एक्टिव और फिट रहेंगे।
बुजुर्ग: बुर्जुग को अपने स्वास्थ्य के हिसाब से हर रोज कम से कम 5 हजार कदम चलना चाहिए।
नोट:
- बुजुर्ग हैवी एक्सरसाइज बिल्कुल न करें।
- अगर वजन ज्यादा है या जोड़ों में दर्द है तो ज्यादा नहीं चलें।
सवाल: वॉक किस समय करना चाहिए, सुबह या शाम?
जवाब: सुबह के समय वॉक करने के लिए सबसे अच्छा है। इस समय बॉडी के एक्टिव होने से पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है।
जिन लोगों के पास सुबह समय नहीं वो शाम को वॉक कर सकते हैं।
सवाल: वॉक खाना खाने के बाद करनी चाहिए या खाना खाने के पहले?
जवाब: खाना खाने के तुरंत बाद वॉक नहीं करनी चाहिए। अगर हल्का खाना खाया है तो खाने के 1-2 घंटे बाद वॉक कर सकते हैं।
खाने के पहले वॉक की जा सकती है। वॉक के बाद बॉडी टेम्प्रेचर और सांसे नॉर्मल होने का इंतजार करें उसके बाद ही खाना खाएं।
सवाल: अक्सर लोगों को लगता है कि वॉक करने से उनका वजन कम हो जाएगा, क्या यह बात सही है?
जवाब: कईं लोग वजन कम करने के लिए वॉक करते हैं। पर सिर्फ वॉक करने से वजन कम नहीं होता है। इसके लिए वॉक के साथ ही डाइट भी मेंनटेन करनी चाहिए। इस मामले में अपने फिजिशियन के साथ डाइटिशियन की सलाह जरूर लें।
सवाल: बिजी होने की वजह से डेली वॉक पर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में फिट रहने के लिए क्या करें?
जवाब: बिजी लाइफ में आप छोटे-छोटे बदलाव करके फिट रह सकते हैं। फिर चाहे आप घर, ऑफिस, मॉल या फिर कहीं भी हों, इन बातों का ध्यान रखें।
- लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का यूज करें।
- ऑफिस के फ्री टाइम में वॉक करें।
- बैठेने की बजाए चलते हुए फोन पर बात करें।
- आसपास की जगहों तक पैदल ही जाएं।
- बहुत देर तक एक ही जगह पर न बैठें।
- ब्रेक लेकर टहलें।
सवाल: अपनी क्षमता से ज्यादा चलने से क्या नुकसान हो सकते हैं?
जबाव: अगर आपको ज्यादा चलने की आदत नहीं है और आप अपनी क्षमता से ज्यादा चल लेते हैं तो इससे दर्द के अलावा भी शरीर में कईं परेशानी हो सकती है। जैसे-
- मसल इंजरी
- नसों में खिंचाव
- पैरों में सूजन
- कमर में दर्द
- तेज बुखार
वॉक करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसे नीचे लगे क्रिएटिव से समझते हैं…

सवाल: बॉडी को फिट रखने के लिए क्या सिर्फ वॉक करना ही काफी है?
जवाब: ऐसा नहीं है। वॉक करने से लोवर बॉडी मूवमेंट होता है। जबकि पूरी बॉडी को फिट रखने के लिए लोवर के साथ अपर बॉडी मूवमेंट भी जरूरी है।
शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज, योग और जिम कर सकते हैं। लेकिन अगर यह नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम रोज वॉक तो जरूर ही करें।
चलते-चलते
पूरी खबर पढ़ने के बाद आप सोच रहे होंगे कि पोलैंड की मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉड्ज ने अपनी स्टडी में जिन 17 पुरानी रिसर्च को आधार बनाया वो कौन-कौन सी थी। जानने के लिए नीचे लगी क्रिएटिव को पढ़ें…

Post Credit : – www.bhaskar.com