नींद में चलकर दूसरे शहर पहुंचा शख्स: क्या है ये खतरनाक बीमारी, 8 लक्षणों से पहचानें

नींद में चलकर दूसरे शहर पहुंचा शख्स: क्या है ये खतरनाक बीमारी, 8 लक्षणों से पहचानें

अमेरिका के एक शख्स ने नींद में चलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उस शख्स ने नींद में ट्रेन में चढ़कर 160 किमी का सफर कर लिया। हद तो तब पार हो गई, जब दूसरे शहर पहुंचने के बाद भी उसकी नींद नहीं खुली।

कई लोगों को खासतौर पर बच्चों को नींद में चलने की आदत होती है। जिसकी वजह से उनके साथ उनके परिवारवालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसी मुद्दे पर आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि नींद में चलने की आदत के पीछे क्या कारण हैं और इसका कोई इलाज है क्या।

एक्सपर्ट:

डॉ. शुचिन बजाज, फाउंडर डायरेक्टर, उजाला सिग्नस अस्पताल, दिल्ली

डॉ. पी वेंकट कृष्णन, इंटरनल मेडिसिन, आर्टिमिस हॉस्पिटल, गुड़गांव

सवाल: किन लोगों को नींद में चलने की आदत ज्यादा होती है?
जवाब:
नींद में चलने की आदत सबसे ज्यादा 4 से 8 साल के बच्चों में होती है। बच्चों में यह समस्या होना बहुत नॉर्मल है।

कई बार एडल्ट्स को भी नींद में चलने की आदत होती है। जिसके कई कारण हो सकते हैं।

सवाल: नींद में चलने की बीमारी क्यों होती है, इसके पीछे क्या कारण हैं?
जवाब:
इसकी कई वजहें हो सकती हैं। इन्हें क्रिएटिव से जानिए और जानकारी दूसरों के साथ शेयर भी कीजिए।

नींद में चलकर दूसरे शहर पहुंचा शख्स: क्या है ये खतरनाक बीमारी, 8 लक्षणों से पहचानें

सवाल: कोई व्यक्ति नींद में चल रहा है ये कैसे पता चलता है?
जवाब:
अगर व्यक्ति रात में उठकर नीचे दी हुई हरकतें करता है, तो समझ जाइए कि वह होश में नहीं है, बल्कि नींद में है।

  • बिस्तर से उठकर इधर-उधर घूमने लगना।
  • बिस्तर पर बैठ जाना और अपनी आंखें खोलकर रखना।
  • किसी तरह से रिएक्ट या बातचीत न करना।
  • जागने के बाद थोड़े समय के लिए कंफ्यूज रहना।
  • नींद खुलने के बाद कुछ याद न रहना।
  • सोते-सोते उठ जाना और चिल्लाने लगना।

सवाल: क्या नींद में चलने की आदत खतरनाक होती है?
जवाब:
वैसे तो ये कोई खतरनाक बीमारी नहीं है। इससे घबराने की जरूरत नहीं होती। ये समय के साथ अपने आप ही ठीक हो जाती है।

सवाल: जिन्हें नींद में चलने की आदत है वो इसे कैसे दूर करें, इसका क्या इलाज है?
जवाब:
नींद में चलने की प्रॉब्लम का इलाज करने के लिए पहले उसका कारण जानना जरूरी है, फिर उसी के हिसाब से इलाज किया जाता है।

बच्चों में ज्यादातर नींद में चलने की आदत उम्र बढ़ने के साथ दूर हो जाती है। लेकिन अगर लंबे समय तक ये प्रॉब्लम बनी रहती है इसका इलाज नीचे दिए तरीकों से किया जा सकता है।

लाइफस्टाइल में थोड़ा चेंज कर – रोज की आदतों में बदलाव कर जैसे- समय पर सोने, नींद पूरी करने से इस प्रॉब्लम को दूर किया जा सकता है।

स्लीप स्टडी से- यह एक प्रकार का ट्रीटमेंट होता है जिसमें डॉक्टर ब्लड ऑक्सीजन लेवल, सांस, मूवमेंट्स को चेक को करते हैं।

दवाईयों से- अगर समस्या गंभीर है तो डॉक्टर दवाईयां भी देते हैं। ये दवाईयां अक्सर स्ट्रेस कम करने और नींद बेहतर करने के लिए होती हैं।

एंटीसिपेट्री अवेकनिंग- ये एक प्रोसेस है जिसमें ट्रेक किया जाता है कि व्यक्ति किस समय नींद में चलता है। इसके बाद उसे उस समय से 15 मिनट पहले जगा दिया जाता है। कुछ देर जागे रहने के बाद उसे वापस सुला दिया जाता है।

सवाल: क्या डॉक्टर को दिखाना जरूरी है? कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?
जवाब:
आमतौर पर यह समस्या समय के साथ इसके कारणों के ठीक हो जाने से खत्म हो जाती है। इसमें डॉक्टर को दिखाने की जरूरत नहीं होती।

लेकिन अगर आप किसी के लिए हिंसक बन रहें हैं तो आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है. ऐसी सिचुएशन में करें डॉक्टर से बात-

  1. प्रॉब्लम हफ्ते में एक-दो बार से ज्यादा हो।
  2. एक ही रात में कई बार हो।
  3. नींद में दूसरों को चोट पहूंचा रहे हों।
  4. नींद में चलने से घर में तोड़-फोड़ कर रहे हों।
  5. एडल्ट्स पहली बार नींद में चल रहे हों।

सवाल: क्या ये किसी और बीमारी का सिग्नल होता है?
जवाब:
नहीं। नींद में चलना किसी बीमारी को सिम्पटम नहीं होता। लेकिन ये अधूरी नींद, थकान और स्ट्रेस की ओर इशारा जरूर करता है।

सवाल: नींद में चलने की आदत को रोकने के लिए कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए?
जवाब:
अपनी लाइफस्टाइल में ये बदलाव कर इस आदत को दूर कर सकते हैं।

  • इसे रोकने के लिए सोने का टाइम सेट करें।
  • अपनी नींद पूरी करें।
  • रात को शराब और सिगरेट न पीएं।
  • स्ट्रेस कम करने की कोशिश करें।
  • सुबह जल्दी उठने उठने और रात को जल्दी सोने की आदत डालें।
  • रूटीन में एक्सरसाइज में साइकिलिंग या वॉक करना शामिल करें।
  • कैफीन युक्त पदार्थ का अधिक सेवन करने से बचें ताकि सोते समय किसी तरह की रुकावट न आए।
  • लाइट बंद करके सोएं।
  • रात में ज्यादा लिक्विड डाइट न लें।

सवाल: बच्चे को नींद में चलने की आदत है तो पेरेंट्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
जवाब:
बच्चे को नींद में चलने की आदत है तो रात में उसका खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। नीचे लगे क्रिएटिव से समझते हैं।

नींद में चलकर दूसरे शहर पहुंचा शख्स: क्या है ये खतरनाक बीमारी, 8 लक्षणों से पहचानें

खबरें और भी हैं…

Post Credit : – www.bhaskar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *